Bihar News स्वच्छता दल के अपने दरवाजे पहुंचने पर घर में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबें करें दान:गरिमा

Bihar News स्वच्छता दल के अपने दरवाजे पहुंचने पर घर में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबें करें दान:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ दान, कल्याण और समाधान योजना की शुरुवात की।निर्धारित कार्ययोजना के तहत संपूर्ण स्वच्छता अभियान के चार वाहनों को उन्होंने नगर आयुक्त के साथ झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर जमा लोगों से उन्होंने कहा कि नगर निगम के इन स्वच्छता दलों के अपने दरवाजे पहुंचने पर अपने अपने घरों में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबों को दान कर दें।

Bihar News स्वच्छता दल के अपने दरवाजे पहुंचने पर घर में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबें करें दान:गरिमाइससे आपके घर का वह हिस्सा खाली और साफ हो जाएगा, जिसको आपने अनुपयोगी समान ने भर रखा है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आपके लिए बेकार पड़े पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद का शरीर ढकने में काम आ जायेंगे। वही आप से प्राप्त किताबों को स्टॉल लगा कर निःशुल्क बांटवाने का कार्य नगर निगम प्रशासन करेगा। ताकि आपके घर में पड़ी या आपके बच्चों या अन्य परिजनों द्वारा पढ़ कर छोड़ी गईं किताबों का उपयोग कोई अन्य जरूरतमंद कर सके।

Bihar News स्वच्छता दल के अपने दरवाजे पहुंचने पर घर में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबें करें दान:गरिमाइस अभियान की शुरुआत के लिए निगम पार्षद, नगर निगम के सारे पदाधिकारी, कर्मचारी, बेतिया ब्रांड एंबेसडर आदित्य मधुकर, सोनेलाल गुप्ता, हैदर अली एवं आम जनों की भी मौजूदगी रही।

Trending News