Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सुदूर शेरवा दोन में ग्रामीण विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को किया गया लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 11 May 2023
Bihar News सुदूर शेरवा दोन में ग्रामीण विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को किया गया लाभान्वित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

रामनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन के परिसर में आज ग्रामीण विकास शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुदूर शेरवा दोन में विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से लाभान्वित किया गया।Bihar News सुदूर शेरवा दोन में ग्रामीण विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को किया गया लाभान्वित

आमजनों की सहूलियत के लिए विभिन्न विभागों यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, आपूर्ति, राजस्व, आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, पशु एवं मत्स्य संसाधन, मनरेगा, कृषि, स्वास्थ्य, लोहिया स्वच्छ बिहार, विद्युत आदि के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त थे तथा लोगों के आवेदन को सूचीबद्ध करते हुए उसका निराकरण कर रहे थे।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा ग्राम विकास शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी स्टॉलों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्रासत्र आदि कराई गई। इसके साथ ही 264 लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभुकों में मुन्नी देवी, दीनानाथ महतो, ज्योति देवी, कमलेश पावे, दीपक पावे, निशा कुमारी, श्रीकांति देवी, उषा देवी आदि के नाम शामिल हैं। इनमें ग्राम विकास शिविर के प्रति संतोष का भाव देखा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का लाभ सभी योग्य लाभुकों को ससमय मिल जाय, इस हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रामनगर प्रखंड के सुदूर शेरवा दोन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रा विकास शिविर के में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है। प्राप्त मामलों को प्रमाणित रजिस्टर में सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिन मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं हो पाया है, उनका निष्पादन त्वरित गति से और चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।Bihar News सुदूर शेरवा दोन में ग्रामीण विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को किया गया लाभान्वित

उन्होंने कहा कि सरकार के निदेशों के आलोक में जिला प्रशासन आमजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है। युद्धस्तर पर योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पादन नियमानुकूल, ससमय, पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही नियमित रूप से कार्य प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

ग्राम विकास शिविर में दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। समस्याओं/शिकायतों में बाढ़ कटाव से बचाव, आंगनवाड़ी चयन, कब्रिस्तान घेराबंदी, भूमि विवाद, जमीन मापी, नियुक्ति पत्र, सोलर प्लांट, यातायात, बिजली, सिंचाई आदि के मामले ज्यादातर रहे।

जिलाधिकारी द्वारा सभी की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुकूल तरीके से अविलंब निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया।Bihar News सुदूर शेरवा दोन में ग्रामीण विकास शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को किया गया लाभान्वित

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत) अनिल राय, एसडीएम, बगहा, डॉ० अनुपमा सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नीरज कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सुजीत बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अनिल सिंह, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी, किशोर आनंद, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दुबे, स्थानीय बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News  प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो बाल श्रम करवाते पकड़े गए तो होगी कार्यवाही – चक्रपाणि
Next: Bihar News-सुवह के 10:00बजे से जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्बारा विधि शाखा का निरक्षण किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.