Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नगरपालिका में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना रहा जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 1 November 2022
Etawah News: Employees' strike continues for second day in municipality

Etawah News: Employees' strike continues for second day in municipality

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सदर नगरपालिका में दूसरे दिन भी पालिका के कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इससे पलिका में निकाय संबंधी कार्य छोड़कर सारे काम ठप्प पड़े हुए हैं। पलिका कर्मचारियों के साथ आधा दर्जन संगठन समर्थन में धरने पर बैठे हैं। नगरपालिका अधिशासी अभियंता का कहना है कि इन पर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि राज्य स्वायत शासन कर्मचारी परिषद की ओर से नगर पालिका में चल रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी परिषद ने ईओ पर पीएफ घोटाला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक माह पूर्व भी पालिका में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। लेकिन उस समय ईओ ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुईं।

प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ, सिंचाई संघ, राज्य कर्मचारी संघ, जल निगम संघ, समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मंगलवार को भी पालिका के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। कई संगठनों के एक साथ आने से यह लड़ाई अब आरपार की हो गई।कर्मचारी नेता व राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी ने झूठे आश्वासन देकर पिछली बार हड़ताल को समाप्त करा दिया था, लेकिन इस बार सफाई कर्मचारी समेत विभिन्न संगठन हड़ताल में शामिल हैं, लिहाजा वे पालिका को कूड़े के ढेर में बदल देंगे। इस बार प्रशासन को झुकना होगा।

पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारी संगठन बिना किसी अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहा है।कार्यालयों में तालाबंदी की गई है। ऐसे में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के प्रभावित होने व सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के मामले में कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: दरोगा पर बलात्कार का केस हुआ दर्ज, महिला से धोखाधड़ी 90हजार की ठगी का लगा आरोप
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज: भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.