Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दरोगा पर बलात्कार का केस हुआ दर्ज, महिला से धोखाधड़ी 90हजार की ठगी का लगा आरोप

जनवाद टाइम्स इटावा 1 November 2022
Etawah News: A case of rape has been registered against the inspector, alleging that the woman was cheated of 90 thousand rupees

Etawah News: A case of rape has been registered against the inspector, alleging that the woman was cheated of 90 thousand rupees

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: फेसबुक के माध्यम से दरोगा से जान पहचान हुई महिला ने कोतवाली में तैनात एसआई पर बलात्कार समेत कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली में एक मामले में पैरवी करने का झांसा देकर 90 हजार रुपए भी महिला से ठगने का आरोप भी लगाया गया है। ढाई महीने भटकने के बाद महिला आयोग के दखल से पुलिस ने मजबूरी में दर्ज किया मुकदमा। थाना कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण राजपूत पुत्र प्रभु दयाल निवासी अतरौली अलीगढ़ के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 376, 392, 406, 323 और 427 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने बताया, “आरोपी इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपये लेने के बाद मुझे शादी का झांसा दिया और इसके बाद मेरा यौन शोषण कर बलात्कार किया। जब मेरे मुकदमे कोर्ट में पैरवी नहीं दिखी तब मैंने दरोगा से पैसे वापस मांगने शुरू किये। जिस पर दरोगा ने मेरे साथ मारपीट की और दो मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी। मैं ढाई महीने से पुलिस के चक्कर काट रही थी लेकिन सुनवाई किसी ने नहीं की तो महिला आयोग का सहारा लिया। तब कहीं जाकर सिविल लाइन थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।”

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस में होने के चलते पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही और न दरोगा की अब तक गिरफ्तारी हुई। पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी हुई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी है। जिस पर दरोगा के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। आगे की विवेचना प्रचलित है जो भी तथ्य होंगे उस आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: डीएम, एसएसपी ने किया चंबल पुल का निरीक्षण
Next: Etawah News: नगरपालिका में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना रहा जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.