Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news अग्निपथ योजना मोदी सरकार का रवैया गैरजिम्मेदाराना-विधायक

जनवाद टाइम्स 17 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ बेतिया में आइसा और इनौस के स्तरीय आह्वान पर प्रतिवाद मार्च किया, जो हरीबाटीका चौक से समाहरणालय गेट तक पहुँच कर सभा में तब्दील हो गया, प्रतिवाद मार्च को भाकपा-माले सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा, इनौस सिकटा प्रखण्ड अध्यक्ष संजय मुखिया,राज्य परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, आइसा नेता अभिमन्यु राव, किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव, भाकपा-माले नगर सचिव रविन्द्र कुमार राव आदि नेतृत्व कर रहे थे,
भाकपा-माले विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की अग्निपथ योजना बिहार सहित पूरे देश में युवाओं को झकझोर दिया है. छात्र-युवाओं के इस आक्रोश को देखते हुए सरकार इस योजना को तत्काल वापस ले, उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल व गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने *18 जून को बिहार बंद की घोषणा की है* महागठबंधन भी छात्र नौजवानों के बिहार बंद को समर्थन किया है. जिसे सफल बनाने का आह्वान किया,
इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि यदि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और युवाओं का मजाक उड़ाने वाली इस योजना को वापस नहीं लेती, तो बिहार बंद के बाद भारत बंद की ओर कदम बढ़ाया जाएगा. यह कैसा मजाक है कि महज 4 साल काम करने के बाद जब युवाओं की असली जिंदगी शुरू होगी, तब उन्हें रिटायर्ड कर दिया जाएगा. हमारी मांग है कि कृषि कानूनों की तरह इस योजना को अविलंब रद्द किया जाए और बिना किसी देरी के सशस्त्र बलों में नियमित भर्ती की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए.
संजय मुखिया ने कहा है कि सरकार इस योजना को वापस करने में जितनी देर करेगी, आंदोलन उतना ही विस्फोटक होता जाएगा और तब इसके लिए केवल और केवल सरकार ही जिम्मेवार होगी.
इनौस नेता शंकर उरांव, बलिराम उरांव, अनुप राव,नवीन मुखिया, धामू मुखिया, नन्दकिशोर महतों, राज कुमार, आजाद, आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया और 18 जून को बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया

Post navigation

Previous: Bihar news सफल शिक्षक-शिक्षिका के लिए समाज-नवनिर्माण के प्रति समर्पण का भाव जरूरी:गरिमा
Next: Prayagraj News: रानी लक्ष्मीबाई का राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में अवदान विषय पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.