Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news : अवैध खनन से नदी पर बना पुल का मार्ग भी हो चुका है ध्वस्त

जनवाद टाइम्स 21 March 2022
IMG_20220321_191122
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बगहा जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड के गुदगुदी पंचायत के चुड़ीहरवा गांव जो कि डुमरी गोवर्धना थाना के अंदर आता है। गांव से होकर एक पहाड़ी नदी हरहा नदी गुजरती है। जो कि इको सेंसेटिव जोन के तहत आता है और वन क्षेत्र के 0 से 9 किमी के रेंज में आने के बाद भी दबंगों के द्वारा प्रतिदिन अवैध खनन करवाया जाता है। जबकि हरहा नदी के घाटों का बंदोबस्त भी खनन विभाग से नहीं किया गया है।

 

IMG 20220321 191122

अवैध खनन को लेकर चुड़ीहरवा गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं और अवैध खनन को बंद करवाने की मांग को लेकर अपना विरोध भी जता रहे हैं। वहीं जब डुमरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक फारूख खान मारपीट के एक मामले की जांच को गुरुवार के लगभग 1 बजे गांव पहुंचे थे तभी ग्रामीणों ने घाट के पास एक बगीचा में अवैध खनन करने की सूचना सहायक अवर निरीक्षक(एएसआई) फारूख खान को दी। सूचना और ग्रामीणों की भीड़ को देखकर एएसआई जब घाट के समीप बगीचा में पहुंचे तो अवैध खनन करने वाले टैलर छोड़ कर भाग खड़े हुए। एएसआई के आने से लेकर वहां घाट पर उनके सभी कार्यवाई को एक ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं जब ग्रामीण झून्नू राय को विडियो बनाते देख एएसआई भी उसकी विडियो बनाना शुरू कर दिए और उसी से पूछना शुरू कर दिए कि जो खनन करवाता है उसका नाम बताओ और उसकी लिखित शिकायत करों। पर ग्रामीण झून्नू राय ने थोड़ा झिझकते हुए साधू यादव और अखिलेश यादव के द्वारा खनन की बात बताई गई। जिसके बाद एएसआई फारूख खान झून्नू राय की मोबाइल छिनने का प्रयास करने लगे और विडियो बंद करवा दिया। विडियो ज्यों ही बंद हुआ त्यों ही एएसआई ने झून्नू राय को अवैध खनन कराने के आरोप में जेल भेजने की ही धमकी दे डाली। जबकि झून्नू राय ना ही अवैध खनन कर रहा था और ना ही अवैध खनन करवाता है।

Bihar news हरहा नदी का अस्तित्व खतरे में गांव के दबंग कराते हैं अवैध खनन

 

ऐसे में एएसआई की ऐसी हरकतें व अवैध खनन के पक्ष लेने में कहीं ना कहीं गांव के दबंगों के आगे नतमस्तक होने की जन चर्चाएं बनी हुई है। क्योंकि दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाए आम जनता पर ही दबिश बनाना पुलिस के अधिकारी पर सवालिया निशान लगाता कार्यवाही है। बातें चाहे जो भी हो पर मजबूरन पुलिस ने ट्रेलर जप्त कर लिया।

वहीं डुमरी थानाध्यक्ष राकेश रंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेलर को जप्त कर लिया गया है और खनन विभाग को लिखित भेजा जा रहा है और आवेदन मिलने के पश्चात कार्यवाही की जाएगी। वहीं जब एएसआई फारूख खान के द्वारा जो अभद्र हरकतें और धमकी दी गई और उसका विडियो में दिखना के संबंध में उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया और यहीं कहा जब विडियो में है तो हम क्या बता सकते हैं और बोल सकते हैं। ग्रामीण भी हर समय विडियो करने लगते हैं। ग्रामीण से अभद्र व्यवहार पर थानाध्यक्ष ने अपने को किनारा कर लिया। हालांकि अवैध खनन को रोकने की प्रयास करने की बात जरूर कही।

अवैध खनन कराने वाले दबंग साधू यादव के पिता शंभू यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है जिसके कारण गांव में इनका दबदबा और अवैध खनन करवा कर अवैध वसूली करना इनकी पहचान बनी हुई है।

हालांकि अब गांव के ग्रामीण अवैध खनन को लेकर गोलबंद हो रहे हैं और अवैध खनन को पूर्णतः रोक लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि हरहा नदी और उसपर लाखों की लागत से बनी पुल का अस्तित्व बचाया जा सकें।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : बडे ही धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार
Next: Bihar news बलथर थाना क्षेत्र बना पुलिस छावनी बलथर आर्य नगर एवं भंवरा गांव के युवक एवं पुरुष गांव छोड़कर भागे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.