Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पुलिस ने पकड़ा बीस लाख रुपये की कीमत का नकली माल

जनवाद टाइम्स 28 January 2022
IMG_20220128_215027
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में बेचा जा रहा था नकली माल

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत ब्रांडेड कंपनियों के सामान की आड़ में नकली पैकिंग कर देहात तथा आस पास के जनपदों की अन्य तहसीलों में सामान को खपाया जा रहा था। कंपनियों के माल की गुणवत्ता पर कई लोगों द्वारा कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिसके बाद कंपनियों की ओर से जाँच कर वास्तविकता का पता लगाया जा रहा था।शुक्रवार को जरार में नकली सामान बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से करीब बीस लाख रुपए का पैकिंग किया तथा खुला माल मौके से बरामद कर लिया।

IMG 20220128 215027

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जरार सब्जी मंडी स्थित एक मकान के दूसरे मंजिल पर ब्रांडेड कंपनियों के तेल, चाय की पत्ती, सैनिटाइजर, टॉयलेट क्लीनर हारपिक, डिटॉल साबुन, परफ्यूम, तथा 5 कैन केमिकल व हारपिक व सैनिटाइजर की खाली बोतलें,बजाज,टाटा,डिटॉल जैसी बड़ी व नामी कंपनियों के स्टिकर व अन्य उपकरण तथा पैकिंग करने वाली सामग्री पुलिस ने मौके से बरामद की।

IMG 20220128 WA0131

पुलिस के साथ छापेमारी करने पहुंचे बजाज कंपनी के डीजीएम एसपी दत्ता ने बताया कि कंपनी के टोल फ्री नंबर पर करीब एक साल से कंपनी के घटिया माल होने की सूचना मिल रही थी। उपभोक्ताओं द्वारा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे कि कंपनी के तेल को इस्तेमाल करने से बाल झड़ रहे हैं,साबुन व सेनेटाइजर से त्वचा पर इंफेक्शन हो रहा है।चाय में स्वाद नही आता है।

 

Agra News: पुलिस ने पकड़ा बीस लाख रुपये की कीमत का नकली माल
कंपनी के अधिकारी शिकायत को लेकर चिंतित थे उन्होंने टोल फ्री नम्बर पर शिकायत किए गए क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी जुटाना शरू कर दिया तो कंपनी के कर्मचारियों को मालूम पड़ा कि कस्बा जरार के एक बंद पड़े मकान में रोहित पुत्र संतोष नाम के व्यक्ति द्वारा ब्रांडेड कंपनियों के माल की आड़ में नकली माल पैकिंग कर आगरा व अन्य आस पास के जनपदों में दुकानदारों के यहां बेचा जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मौके से करीब बीस लाख रुपए का पैकिंग किया व खुला माल बरामद किया है। कस्बा स्थित बंद पड़े मकान में लगभग एक वर्ष से फैक्ट्री चल रही थी।नकली माल की फैक्ट्री पकड़े जाने पर कंपनी के प्रतिनिधि ने राहत की सांस ली है।

Post navigation

Previous: Bihar news छात्रों के समर्थन मे महागठबंधन के सभी घटक दलों के आह्वान पर पूरे बिहार को बंद कराया
Next: Etawah News: कांग्रेस पार्टी हाईकमान नेताओं ने मिलकर प्रत्याशी चयन पर राय ली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.