Bihar news : वन विभाग की टीम ने चार लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar newsवन विभाग की टीम ने चार लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ठंड का मौसम आने के साथ में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में तस्करों की चहलकदमी तेज हो जाती है।VTR के मदनपुर वनक्षेत्र के वन कर्मियों ने संध्या गश्ती के दौरान सिरिसिया जंगल में छापामारी कर तीन अदद शीशम गुल्ली, साइकिल, फेट के साथ चार वन तस्कर को गिरफ्तार किया है। मदनपुर वन क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्र अधिकारी सह एसीएफ अमृता राज ने बताया कि वनरक्षक संतु कुमार के नेतृत्व में वनकर्मीयो कि टीम सिरिसिया के वन संख्या एम 10 गस्ती कर रही थी। इस दौरान तस्करों के गिरोह द्वारा द्वारा एक शीशम के पेड़ काटकर उसे गोली बनाकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

Bihar newsवन विभाग की टीम ने चार लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार

जिसको वन कर्मियों ने देख वन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही स्थल से एक साइकिल एक अदद आरी फेट तीन अदद शीशम गुल्ली को जप्त किया गया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वन तस्कर नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी जितेंद्र महतो, मुन्ना महतो, चंदन यादव व प्रदुमन यादव को वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

Bihar newsवन विभाग की टीम ने चार लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार

बताते चलें कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर काटे गए लकड़ियों को शहर में लाते हैं। जहां पर मोटी रकम लेकर लकड़ियों को बेच देते हैं। लकड़ियों में सागवान, सखुआ व शीशम की लकड़िया होती हैं।

You may have missed