Bihar news:-बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे कंबल

Bihar news:-बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे कंबल
Share News

संवाददाता:-राजेन्द्र कुमार

मोतिहारी/मोतिहारी के केसरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी सुन्दरापुर पंचायत स्थित वार्ड नं0-10मे बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डा0 परमेश्वर ओझा के नेतृत्व मे गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।यहां बता दें कि रविवार को सुन्दरापुर के मुशहर टोली मे बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से शीतकालीन राहत कार्य चला कर तकरीबन एक सौ असहायों व वृद्ध महिला के बीच कंबल वितरण किया गया।

 

Bihar news:-बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे कंबल

राजपती कुंअर,सनकेशी कुंअर, कुशुम कुंअर,शुशीला कुंअर,सहित सौ असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।इस संदर्भ मे वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डा0 प्रमेश्वर ओझा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत हमारी सोसाइटी काम कर रही है।वहीं उन्होंने बताया कि हमारी अतिपिछड़ा, महादलित और गरीब तबके के लोग है जिनको जाड़ा के दिनों मे समय काटना मुश्किल है,उनके लिए हमारी सोसाइटी के तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।और केसरिया प्रखंड के मठिया पंचायत स्थित बनकट मुशहर टोली, नयागांव मुशहरी टोला सहित अन्य जगहों पर भी वितरण किया जाएगां।

 

Bihar news:-बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे कंबल

इस मौके पर डा0 अभिषेक ओझा, महेश भगत, पंकज कुमार, द्बिवेदी,सतिश पाठक,पंसस मुन्ना पाठक,राजकुमार सहनी,रमेश कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed