Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भारत विकास परिषद तुलसी शाखा ने किया स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण 

जनवाद टाइम्स इटावा 12 January 2022
Etawah News: Bharat Vikas Parishad Tulsi branch garlanded Swami Vivekananda's portrait

Etawah News: Bharat Vikas Parishad Tulsi branch garlanded Swami Vivekananda's portrait

Share News
       

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा: भारत विकास परिषद के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की १५९ वी जयंती पर पुरबिया टोला स्थित हेक्सा इंश्योरेंस ऑफिस में तुलसी शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई। सभी उपस्थिति लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए इसे श्रद्धा पूर्वक मनाया।

इस अवसर मुस्लिम समाज की पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें रोजगार के मौके दिलाने हेतु कार्य करने वाली सुलह केंद्र की संचालिका कोमल नेहा ने युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए कहा कि आज के युवा यदि स्वामी जी की बताएं रास्ते पर चलें तो उन्हें जीवन में कभी भी निराशा हासिल नहीं होगी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए तुलसी सदस्य एवं पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि यादव ने कहा कि आज का युवा अपने लक्ष्य से भ्रमित है उसे इन आदर्श पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए निश्चय ही सफलता उसके कदमों में होगी। तुलसी अध्यक्ष अंजू चौधरी ने सभी को उनके द्वारा बताये गये सफलता के मूल मंत्र की याद दिलाते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें लक्ष्य हासिल ना हो।

सचिव नीलमा चौधरी ने सभी को स्मरण कराते हुए कहा कि शिकागो के उनके ओजस्वी उद्बोधन के आगे संपूर्ण विश्व भारत को विश्व गुरु मानने को विवश हो गया था। हम सभी युवाओं को उनके भारतीय होने पर गर्व है। इस अवसर पर शमीम बेगम, मंजू सिंह, पंकज कुमार सिंह चौहान सीमा श्रीवास्तव एवं श्यामला पांडे सहित अन्य तुलसी सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
Next: Etawah News: भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष ‘पतरे’ व विनय शाक्य ने भाजपा छोड़ी 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.