Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़:डाॅ शारिक ने हार्ट फेलियर मरीज़ के दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण कर किया कमाल

जनवाद टाइम्स 4 January 2022
संभल न्यूज़:डाॅ शारिक ने हार्ट फेलियर मरीज़ के दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण कर किया कमाल
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभलः एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल मुरादाबाद मे हार्ट फेलियर मरीज के दोनों कूल्हे बदलकर डॉक्टर मौ. शारिक ने मरीज को दिया नया जीवन। काशीपुर निवासी ६० वर्षीय मरीज इसरार गूगल पर एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल मुरादाबाद को सर्च करते हुए हॉस्पिटल आया और हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर मो शारिक से मिला। यह मरीज पिछले ६ महीनो से बिस्तर पर ही था और दर्द के कारण जमीन पर एक पैर भी नहीं रख पा रहा था।

IMG 20220104 WA0021

 

दर्जनों डॉक्टर्स और बड़े-बड़े हॉस्पिटलों मे दिखा चुका था। हर जगह से जवाब मिल जाने के कारण मरीज इसरार और उसके घर वाले बहुत निराश हो चुके थे, मरीज ने अपने चलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। और मरीज बहुत उदास रहने लगा और दर्द के कारण रात मे करहाता रहता था। जब मरीज इसरार एशियन हॉस्पिटल मे आया तब उसके कूल्हों के साथ उसका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। तब डॉक्टर मौ. शारिक ने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर गीतेश मानिक से मरीज की कंडीशन के बारे मे डिसकशन किया और पहले मरीज की एंजियोप्लास्टी करके दो स्टंट डाले गए फिर डॉक्टर मौ. शारिक ने उसके दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण कर दिया। मरीज को कूल्हे बदलने के अगले दिन ही चला दिया गया।

संभल न्यूज़:डाॅ शारिक ने हार्ट फेलियर मरीज़ के दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण कर किया कमाल

आज मरीज दोबारा हॉस्पिटल मे रूटीन चेकउप के लिया आया और उसने बताया कि अब वह और उसके घर वाले बहुत खुश है क्योकि मरीज अब अपना सब काम खुद ही कर रहा है। इस ऑपरेशन मे डॉक्टर मौ. शारिक जॉइंट रिप्लेसमेंट स्पेशलिस्ट के साथ डॉक्टर गीतेश मानिक हार्ट स्पेशलिस्ट, एवं डॉक्टर सलिल एनेस्थेसिस्ट का भी विशेष योगदान रहा। एशियन विवेकानद हॉस्पिटल मुरादाबाद मे हर हफ्ते करीब २० घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण हो रहा है। मुरादाबाद एशियन विवेकानद हॉस्पिटल में पहली बार दोनों कूल्हे एक साथ बदलने की सुविधा एडवांस टेक्नोलॉजी से शुरू की गयी है। इससे पहले मुरादाबाद में एक बार मे सिर्फ एक कूल्हा बदला जाता था। फिर उसके ६ महीने बाद दूसरा कूल्हा बदला जाता था। एशियन विवेकानद हॉस्पिटल मुरादाबाद मे पिछले हफ्ते में मरीज इसरार के साथ ही मोहित २१ वर्ष मे निवासी चांदपुर बिजनौर, निक्की वर्मा २८ वर्ष एवं रहीसा बेगम ६० वर्ष निवासी संभल, हुबाब बेगम ७० वर्ष निवासी चंदौसी का एक ही बार में दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण किया गया। एशियन विवेकानन्द हॉस्पिटल के मॉडुलर ऑपरेशन थियेटर एडवांस टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है। हॉस्पिटल के निपुड़ डॉक्टर्स की टीम के कारण इस तरह के बड़े ऑपरेशन द्वारा अब एक बार मे ही दोनों कूल्हे या घुटने बदल दिए जाते है।

Post navigation

Previous: Etawah News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर नगदी व पिस्टल लूटी
Next: आजमगढ़ न्यूज : धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी ना होने से परेशान किसान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.