Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 698 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 11 December 2021
IMG-20211211-WA0055
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज विकास खण्ड परिसरों एवं अन्य स्थानों क्रमशः बड़नपुर मेला ग्राउण्ड, संबिलित विद्यालय परिसर आसपुर देवसरा, विकास खण्ड परिसर लक्ष्मणपुर, सण्ड़वा चन्द्रिका, मानधाता, बिहार, बाबागंज, शिवगढ़, गौरा, कालाकांकर व लालगंज पर कुल 698 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत अनुसूचित जाति के 446, सामान्य वर्ग के 14, पिछड़ा वर्ग के 223 व अल्पसंख्यक वर्ग के 15 के जोड़ो का विवाह कराया गया। मुस्लिम जोड़ों का विवाह काजी द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।

 

IMG 20211211 WA0055 बड़नपुर मेला ग्राउण्ड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार व जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुये। इसी प्रकार अन्य स्थलों पर मा0 विधायक, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित होकर नव वर-वधू को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

 

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 698 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्नमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है। उक्त जानकारी जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा दी गई है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसम्बर को
Next: प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ पारिवारिक लोगो ने जमीनी रंजिश में पूर्व प्रमुख को बदनाम करने की साजिश

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.