संभल न्यूज : महफिले कुल शरीफ के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय उर्से युसूफ़ी

IMG-20211209-WA0040
Share News

संवाददाता भूपेन्द्र सिंह 

संभल। तीन दिवसीय उर्से युसूफ़ी कुल शरीफ के रस्म के साथ सम्पन्न हो गया। अमन शांति व भाईचारे को उर्स में दुआ की गई।
नगर के मोहल्ला चौधरी सराय बदायूं दरवाज़ा स्थित खानकाह दरगाह पर बज़में चिश्तिया साबरिया युसूफ़िया अरमुगनिया में हज़रत सय्यद यूसुफ मियां कलंदरी रह0 का सालाना तीन रोज़ा उर्स मुबारक अक़ीदत के साथ मनाया गया।

 

IMG 20211209 WA0040हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल सरफराज़ चिश्ती शानदार सम्भल व असलम अकरम साबरी अमरोहा ने महफिले समा में सूफियाना कलाम पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत मे सज्जादानशीन व अध्यक्ष हज़रत यूनुस मियां ने कुल शरीफ की रस्म अदा कराते हुए अमन शांति व भाईचारे को दुआ कराई। इसके बाद सभी अकीदतमंदों को तर्बरूक बांटा गया।

 

संभल न्यूज : महफिले कुल शरीफ के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय उर्से युसूफ़ीकुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया गया। इसके बाद मुए मुबारक नबी-ए-करीम सल्लाहु अलैहि वसल्लम की ज़ियारत कराई गई। दुरूद के नज़राने बारगाहे रसूले पाक में पेश किए गए। इस मौके पर शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी, मौलाना फैज़ुल इस्लाम, लियाकत, अज़मत, तसलीम, ज़ैद, रहमत अली, अरमुगान हसन, फरीद एडवोकेट, चौधरी मुशीर, सय्यद शान अली, फ़रज़न्द अली वारसी, वसीम सलमानी, शफीक अहमद, बाबर खान साबरी, इद्रीस साबरी, सय्यद फ़ैज़, मुकीम साबरी, कारी शुऐब आदि शामिल रहे।

You may have missed