Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  मिशन इकदिल ब्लाक का धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल पांचवे दिन जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 December 2021
Etawah News:  Mission Ikdil block's sit-in demonstration and hunger strike continues for the fifth day

Etawah News:  Mission Ikdil block's sit-in demonstration and hunger strike continues for the fifth day

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इकदिल/ इटावा: आर पार का संकल्प लेकर चल रहा मिशन इकदिल ब्लॉक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल का कार्यक्रम शुक्रबार को पांचवे दिन भी जारी रहा । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने भाग लिया। संयोजक दीपक राज के अनशन में सहयोग के तौर पर रामू तिवारी, विकल्प तिवारी, रामदत्त, देवेंद्र कुमार भूख हड़ताल पर बैठे । धरने के दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम और डीडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने यहां का जायजा लिया और कहा कि जिला स्तर से हम लोग सभी कार्रवाई पूर्ण कर चुके हैं अगर हमारे अंदर कोई कमी हो तो आप बताइए ।

मिशन संयोजक दीपक राज ने कहा कि 10 साल से संघर्ष कर रहा हूं जिला स्तर से हर कार्रवाई पूर्ण है उसको मैंने ही करवाया है अब मैं यह चाहता हूं कि यहां के जिलाधिकारी जी अपनी एक मीटिंग बुलायें है उसने जनपद की दोनों विधायकों और यहां के सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों को बैठा कर उनसे विचार विमर्श करें कि इस समस्या का निवारण किस तरह से हो सकता है ।भरथना विधानसभा की विधायक सावित्री कठेरिया ने भी कहा है कि हम कोशिश करेंगे तो इस प्रकार से सभी लोग मिलकर कोशिश करें और इसकी घोषणा करवाएं एसडीएम ने अनशन को समाप्त करने के लिए परामर्श दिया लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया क्योंकि हमारा यह आर पार का जो संकल्प है वह इस बात की इजाजत नहीं देता अब मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि हमारे नवीन विकासखंड की घोषणा हो जाए उसके उपरांत ही मैं अपना अनशन समाप्त करूंगा ।

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी महेवा सीएससी से फोन आया था कि मैं आ रहा हूं मैंने कहा ठीक है आइए आकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रामू तिवारी जी ने सभी ग्राम वासियों से कहा कि देखिए दीपक राज जी दूसरे गांव के रहने वाले हैं और हमारे लिए 5 दिन से भूखे हैं तो हम लोगों को चाहिए कि उनका सहयोग करें । इससे भविष्य में जब भी ब्लॉक बनेगा तो हमारे मुबारकपुर गांव का नाम सर्वोपरि रहेगा क्योंकि अब जो कोई भी कार्रवाई हो रही है जितने भी समाचार आ रहे हैं सभी में अपने गांव का नाम आ रहा है यह हमारे सब के लिए बड़े गर्व की बात है। ग्राम प्रधान सुरजीत कुमार तिवारी ने भी अपने ग्रामीणों को समझाया कि देखिए बहुत ही परोपकार का कार्य होगा हम लोग मिशन का साथ दें ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 के आयोजन हेतु गठित सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Bihar news पश्चिम चम्पारण में कोविड के सेकेंड डोज की जारी सर्टिफिकेट पर सवालिया निशान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.