Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

prayagraj News :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के तहत पहला विशेष अभियान दिवस संपन्न ,जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्रों का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 8 November 2021
prayagraj News :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के तहत पहला विशेष अभियान दिवस संपन्न ,जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्रों का लिया जायजा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता(वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के तहत पहला विशेष अभियान दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने विभिन्न पंजीकरण केन्द्रों का भ्रमण कर विशेष अभियान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अग्रसेन इण्टर कालेज, एस0एस0 खन्ना गल्र्स डिग्री कालेज, श्री रणजीत पंडित इण्टर कालेज, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जसरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांटी जसरा एवं ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य पंजीकरण केन्द्रों का भ्रमण कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

IMG 20211108 WA0005 जिलाधिकरी ने कहा है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अथवा 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो, ऐसे लोग मतदाता पंजीकरण से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए ‘‘संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे’’।

 

IMG 20211108 WA0004इस अभियान को हमें आगे बढ़ाना है। मतदाताओं की सुविधा के लिए आॅनलाइन भी मतदाता सूची में नाम जुड़ानें व संशोधन इत्यादि कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आॅनलाइन वेबपोर्टल पर https://voterportal.eci.gov.in या https://nvsp.in पर अपने मोबाइल नम्बर/ईमेल आईडी/वोटर आईडी नम्बर अथवा अपने फेसबुक/जीमेल/ट्वीटर /लिंकडिन द्वारा लाॅगिन करके प्राप्त कर सकते है।

 

IMG 20211108 WA0003साथ ही मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी उक्त सेवाएं प्राप्त की जा सकती है। 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता(वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

 

prayagraj News :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के तहत पहला विशेष अभियान दिवस संपन्न ,जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्रों का लिया जायजा जिसके तहत पंजीकरण केन्द्रों पर पंजीकरण हेतु दिनांक 07.11.2021, 13.11.2021, 21.11.2021 एवं 27.11.2021 को विशेष अभियान आयोजित किये जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनांक 07 नवम्बर, 2021 को पहला विशेष अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ के उघोगपति अलीम खान से मिलने पहुंचे रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा
Next: मेरठ न्यूज: शहर में जंबो किट की सुविधा ना होने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.