Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नगर निगम में शामिल लईया टोला के ग्रामीणों ने किया निवर्तमान सभापति का नागरिक अभिनन्दन

जनवाद टाइम्स 7 November 2021
IMG-20211107-WA0018
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अहवर मझरिया पंचायत के लईया टोला में हरिओम मित्र मंडली द्वारा आयोजित अष्टयाम के समापन के अवसर नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया का समारोह पूर्वक नागरिक अभिनन्दन किया गया। शनिवार को देर शाम तक चले समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सिकारिया द्वारा उद्घाटन करने के साथ ही मित्र मंडली की सदस्य महिलाओं ने आरती करके उनको सम्मानित किया। अपने अद्भुत सम्मान से आह्लादित नगर निगम की निवर्तमान सभापति ने कहा कि हरिओम मित्र मंडली के द्वारा दीपावली के दूसरे दिन से इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम परम्परा बीते 38 साल से अनवरत जारी रहना ग्राम्य संस्कृति का अनूठा व अत्यंत सराहनीय उदाहरण है।

 

IMG 20211107 WA0018वर्तमान में अहवर मझरिया पंचायत और यह लईया टोला अब नगर निगम में सम्मिलित हो गया है। अब निश्चित ही इस क्षेत्र में अब शिक्षा, सड़क, बिजली पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं सहित सर्वांगीण विकास होगा। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था से स्वभाव और विचार सकारात्मक हो जाते हैं।स्वभाव और विचार के सकारात्म होने परिवार व समाज में हमारी स्वीकार्यता बढ़ जाती है।

 

IMG 20211107 WA0016सकारात्म सोच रखने से हमारे जीवन में अवरोध या विरोध कम हो जाता है। आज 38 साल से अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित इस संस्कृतिक संगठन को सक्रिय रखने के साथ गांव में एकता भाईचारा को कायम रखने वाले आप सब अभिनन्दन व बधाई के पात्र हैं। अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से समाज में सकारात्मकता का विकास हो ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है।

 

Bihar news नगर निगम में शामिल लईया टोला के ग्रामीणों ने किया निवर्तमान सभापति का नागरिक अभिनन्दनसमारोह की अध्यक्षता कर रहे हरिओम मित्र मंडली के अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हरिओम मित्र मंडल की स्थापना हमारे गांव के बुजुर्गों विश्वनाथ साह, जगन्नाथ साह, राजेश्वर सिंह, मन्नालाल ठाकुर ,चंद्रिका साह, माया साह, महादेव साह, भागेलु साह,मैनेजर साह ने वर्ष 1983 में ही की थी। तब से अब तक हम ग्रामीण लोग संगठन और अपनी धार्मिक सांस्कतिक परम्परा निर्वहन करते आ रहे हैं, और आगे भी लगातार करते रहेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि व अन्य को बताया कि हरिओम मित्र मंडली के द्वारा दीपावली के दूसरे दिन अष्टयाम का आयोजन और उसके समापन पर एक सांस्कृतिक व मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उक्त अवसर पर हरिओम मित्र मंडल के सचिव वीरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, छबीला साह, राजू साह काजू साह, वचन साह, राजेश साह, उमेश साह, विनोद साह, मनोज साह तथा अहवर मझरिया लईया टोला व पंचायत की ग्रामीण जनता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।
Next: Bihar news शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 32 गिरफ्तार 241 लीटर देसी शराब बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.