Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए शहर बना छावनी, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

जनवाद टाइम्स इटावा 17 October 2021
Etawah News: In view of the rail roko movement of United Kisan Morcha, the city became a cantonment, police deployed everywhere

Etawah News: In view of the rail roko movement of United Kisan Morcha, the city became a cantonment, police deployed everywhere

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सरकार के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के चलते जिला व पुलिस प्रशासन के साथ आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा इटावा जंक्शन के साथ अन्य रेलवे स्टेशनों व रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। रविवार को एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ इटावा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आंदोलन के चलते जीआरपी व आरपीएफ दिशा निर्देश भी दिए।

एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस अफसरों के साथ स्वंय इटावा और भरथना रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। और सोमवार को किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन पर कानून व्यवस्था बनाये रखने की रणनीति बनायी। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी हाल में रेल रोको आंदोलन के कारण रेलवे संचालन में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो। साथ ही आम जनता से समन्वय स्थापित कर एवं उनको पूर्ण विश्वास में लेकर शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Etawah News: In view of the rail roko movement of United Kisan Morcha, the city became a cantonment, police deployed everywhere

जिला व पुलिस प्रशासन किसी भी कीमत पर रेल यातायात को अवरुद्ध नहीं होने देना चाहता है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष तैयारी भी की गई है और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म व बाहरी परिसर के अलाबा रामनगर फाटक, सेंट मैरी इंटर कॉलेज के पास, अंडर ब्रिज के ऊपर सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश बहादुर सिंह व सीओ सिटी दरवेश कुमार, सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर उप जिला मजिस्ट्रेट जसवंतनगर, इकदिल रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर, जसवंत नगर व बलरई रेलवे स्टेशन पर एसडीएम जसवंतनगर, भरथना व साम्हो रेलवे स्टेशन पर एसडीएम भरथना, सैफई व बैदपुरा रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सैफई, उदी रेलवे स्टेशन पर एसडीएम जसवंतनगर, शास्त्री चौराहा पर नगर मजिस्ट्रेट, अंबेडकर चौराहा, डीएम चौराहा, एसएसपी चौराहा, आईटीआई चौराहा पर उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक, टोल प्लाजा अनंतराम पर तहसीलदार भरथना तथा कठफोरी टोल प्लाजा पर एसडीएम जसवंतनगर को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्र के सीओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Etawah News: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महिला सभा ने प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.