Agra News: धर्मशाला की जमीन को लेकर दबंगों ने दो लोगों के साथ की जमकर मारपीट

IMG-20211001-WA0045
Share News

संवाददाता नरायन

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुरा गाँव मे दबंगों ने गावँ के ही दो लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी।पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बाह सी एच सी में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुरा गांव निवासी देवता प्रसाद पुत्र श्याम सुंदर उम्र करीब 45 वर्ष का आरोप है

 

IMG 20211001 WA0046कि शुक्रवार को वह अंजू पुत्र रामनरेश उम्र करीब 34 वर्ष के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। घर से निकलते ही रास्ते मे गावँ के ही कार सवार दबंगों ने बाइक में पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और कार से उतरकर दबंगो ने गाली गलौज करते हुए बाइक सवार दोनों युवकों पर लात घूंसों से मारपीट शरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे देवता प्रसाद और अंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों को एकत्रित होता देख दबंग धमकी देते हुए भाग गए।

 

IMG 20211001 WA0045वहीं घायलों का आरोप है कि दबंग उनकी जेब में रखे रुपए व मोबाइल भी निकाल कर ले गए।

 

Agra News: धर्मशाला की जमीन को लेकर दबंगों ने दो लोगों के साथ की जमकर मारपीटग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। बता दें कि गुरुवार को भी दोनों पक्षो में इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था।जिसमें पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाही की थी।