Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: संस्कृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत सुभाषितवचनानि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की गई

जनवाद टाइम्स 25 August 2021
Sambhal News: संस्कृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत सुभाषितवचनानि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की गई
Share News
       

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल: एम जी एम पी जी कालेज सम्भल में संस्कृत विभाग द्वारा डाक्टर अनुभा गुप्ता के नेतृत्व में संस्कृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत सुभाषितवचनानि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की गई। जिसमें शालिनी, निकिता, काजल, मुस्कान बंसल, मानसी शेखर ,देवराज, सुमित कुमार, सोनाली,लकी, अनामिका, इशिका, सुगमता,साक्षी,छाया आदि छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

Sambhal News: संस्कृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत सुभाषितवचनानि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की गई

जिसमें मानसी शेखर प्रथम निकिता द्वितीय,काजल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी ने की। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी भाषा के ज्ञान के बिना हम अपना किया कार्य दूसरों को नहीं बता सकते। संस्कृतभाषा हमारी सबसे प्राचीन भाषा है जिसके माध्यम से हमने अपने किए कार्यों को सबके सामने व्यक्त करके गौरव का अनुभव किया। डाक्टर अमृतेश अवस्थी ने बताया संस्कृत संसार के सब मनुष्यों ऋषि-मुनियों एवं पूर्वजों की मातृभाषा थी जो मनुष्यों को वेदों का ज्ञान देने वाली माता सिद्ध हुई। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है।

 

Sambhal News: संस्कृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत सुभाषितवचनानि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता की गईडाक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा संस्कृत एक मात्र भाषा ही नहीं अपितु संस्कृत एक विचार है, संस्कृत एक संस्कृति है ,संस्कृत एक संस्कार है ,संस्कृत में विश्व का कल्याण है ,शांति है ,सहयोग है ,वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। संस्कृत विभाग की प्रभारी डाक्टर अनुभा गुप्ता ने बताया कि आज हम अपनी परम्पराओं सभ्यता व संस्कृति को भूलते जा रहे हैं क्योंकि हम संस्कृत भाषा की ओर उदासीनता का रुख करते जा रहे हैं। संस्कृत भाषा तो देवभाषा कहीं जाती है जिस प्रकार हम देवों को प्रसन्न करके मनवांछित फल पाते हैं उसी तरह संस्कृत भाषा को पढ़कर हम अपने जीवन को संस्कारित ,सुखद व सम्पन्न बना सकते हैं। इस अवसर पर डाक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह , डाक्टर अमृतेश अवस्थी, डाक्टर विकास यादव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: हाँस्पिटल गेट पर डाँक्टर और नर्स पर अपराधियों ने की बरसाई गोली महिला नर्स की मौके पर मौत,डाँक्टर जख्मी
Next: Ambedkar Nagar News: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मौके पर पुलिस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.