Bihar news किसान समस्याओं को लेकर माकपा की बैठक

Bihar news किसान समस्याओं को लेकर माकपा की बैठक
Share News

संवाददाता मोहन सिंह 

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नौतन लोकल कमिटी की बैठक चुरिहरवा टोला में का. म. हनीफ की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिवमंडल सदस्य का. प्रभुनाथ गुप्ता ने कहा कि आज किसान परेशान हैं । धान और गन्ना फसल का भारी नुकसान हुआ है । किसानों को फसल हर्जाना बिहार सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है । इसके विरुद्ध नौतन प्रखण्ड तथा जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में किसानों का प्रदर्शन हुआ । उन्होंने आश्वासन दिया है ।

 

Bihar news किसान समस्याओं को लेकर माकपा की बैठककिसान विरोधी तीन काले कृषि कानूनों की वापसी तथा एम एस पी को कानूनी दर्जा देने के लिए बिहार राज्य किसान सभा द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर 9 महीने से चल रहे किसान धरना में भाग लेने के लिए 31 अगस्त को नौतन के किसान भी दिल्ली जायेगें ।
लोकल कमिटी के मंत्री प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया की यह वर्ष पार्टी सम्मेलनों का वर्ष है । नौतन के सभी शाखा सम्मेलन धूम धाम से किया जायेगा । लोकल कमिटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पार्टी के पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन नौतन में किया जाय ।

 

Bihar news किसान समस्याओं को लेकर माकपा की बैठकबैठक में कॉमरेड शंकर कुमार राव , अवध बिहारी प्रसाद , गोपाल जी प्रसाद , अनिल अनल , जयलाल शर्मा , जय नारायण प्रसाद , अशर्फी चौधरी , भरत राम , अब्बास मियां , अशर्फी प्रसाद , सुबोध कुमार आदि ने भाग लिया ।

Trending News