Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 491 पीड़ितों को किया गया लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 14 August 2021
Bihar news : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 491 पीड़ितों को किया गया लाभान्वित
Share News
       

तीव्र गति से करें लंबित मामलों का निष्पादन : जिलाधिकारी

संवाददाता : मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों का निष्पादन तीव्र गति से कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Bihar news : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 491 पीड़ितों को किया गया लाभान्वितजिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया कि वितीय वर्ष 2020-21 से प्राप्त आवंटन से 491 पीड़ितों को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही सात हत्या के मामले में द्वितीय एवं अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया गया है। वहीं दो हत्या के मामले में प्रथम किस्त का भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 06 पेंशनरों को माह जुलाई 2021 तक की राशि का भुगतान किया गया है।

 

 

Bihar news : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 491 पीड़ितों को किया गया लाभान्वितजिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य विधान पार्षद, श्री राजेश राम, श्री अनिल राम एवं श्री अजय कुमार द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, चनपटिया को बेतिया मुख्यालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही कई अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।.

Post navigation

Previous: Bihar news:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगी बेतिया के पूर्व एसपी निताशा गुड़िया
Next:  Bihar News : आज दिनांक14/08/2021को पुराने पंचायत भवन बराँटी मे कोरोना संक्रमण वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण सभी महिला एवं पुरूष को टीकाकरण किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.