Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बन्धन बैंक कर्मी से लूटकांड का हुआ खुलासा 

जनवाद टाइम्स 28 May 2021
Bihar News: Looting Revealed from Bandhan Bank Worker
Share News
       

मंटू राय संवाददाता
अररिया रानीगंज : दिनांक 13 मई को कविलाशा से मधुलत्ता मोड़ जाने वाली सड़क पर एक बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आपको बता दें कि शंकर कुमार साह क्षेत्र से रुपया कलेक्शन कर बंधन बैंक कार्यालय में जमा करने जा रहे थे। इस दौरान कविलाशा से मधुलत्ता मोड़ जाने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा 35000 रुपया, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिया गया था। इस संदर्भ में रानीगंज थाना में थाना कांड संख्या 130/21 दर्ज की गई थी।

आपको बता दें कि इस मामले में घटना में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें से रोशन कुमार, पिता सुभाष यादव जो पूर्णियाँ जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के बनमनखी बस स्टैंड, वार्ड संख्या पांच का रहने वाला है, जबकि दूसरा रमेश कुमार यादव, पिता महेश्वर यादव जो पूर्णियाँ जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के ही धीमा वार्ड संख्या 17 का रहने वाला है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल तथा लूट की घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

आपको बता दें इस घटना के बाद अररिया के डीएसपी पुष्कर कुमार के नेतृत्व में रानीगंज में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश कुमार, एसआई संजीत कुमार, एएसआई मैनुद्दीन, एएसआई जितेंद्र कुमार के साथ एक टीम गठित किया गया था। जो लगातार इस घटना का उद्भेदन करने के लिए कार्यरत थी और अन्ततः दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: Sambhal news: कोरोना एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई
Next: Bihar News: सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.