Pratapgarh News: प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता जी एवं भोजपुरी स्टार पवन सिंह जी ने अभिषेक श्री राम को क्रिकेट की शानदार पारी के लिए प्रतापगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभ आशीष दिया.

IMG-20210307-WA0036
Share News

संवाददाता गुलाब चंद्र
राज्य स्तरीय टीचर्स प्रीमियर लीग वाराणसी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के अभिषेक श्रीराम के शतक का जलवा रहा प्रतापगढ़ से 4 शिक्षकों (बाबा बेलखरनाथ से अभिषेक श्रीराम , विकास सौरभ एवं सांगीपुर से अखिलेश सरोज , अजय निर्मल) का चयन राज्य स्तरीय टीचर्स प्रतियोगिता में हुआ था ये सभी लायंस क्लब जौनपुर से खेलते हुए झांसी को फाइनल में हराते हुए प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली जिसमें अभिषेक श्रीराम ने अपने आक्रामक पारी से सभी मैचों में बेहतरीन बॉलिंग एवं बैटिंग के साथ सेमीफाइनल में मिर्जापुर के खिलाफ शतक (102/55) भी शामिल है । इसके लिए अभिषेक राम को बी.एस.ए. सर वाराणसी के द्वारा मैन ऑफ द सीरीज एवं अजय सिंह यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया जिसमें अखिलेश सरोज की लाजवाब बॉलिंग रही। इस मौके पर श्री राम कुमार सिंह , राजीव सिंह एवं आर.के. प्रतापगढ़ ने बहुत-बहुत बधाई दी ।

Trending News