Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कानपुर एनकाउंटर : शहीद CO देवेंद्र मिश्रा का 3 महीने पहले SSP को लिखा पत्र हुआ वायरल

जनवाद टाइम्स 8 July 2020
CO Devendra Mishra
Share News
       

 

सुशील चंद्र । सीओ देवेंद्र मिश्रा की ओर से एसएसपी को लिखा गया पत्र पत्र आज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शहीद देवेंद्र मिश्र द्वारा कुख्यात विकास दुबे और चौबेपुर थाने के एसओ विनय तिवारी की सांठ गांठ का जिक्र किया गया है ।

CO Devendra Mishra

सी ओ देवेंद्र मिश्र की पत्नी आशा मिश्रा ने तत्कालीन एसएसपी अनंत देव की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं ।वाइरल हुए पत्र में 13 मार्च 2020 को थाना चौबेपुर में विकास दुबे और उसके साथियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 386/147/148/323/504/506 में मुकद्दमा का भी जिक्र किया गया है। कुख्यात विकास दुबे पर विभिन्न थानों में कई धाराओं में डेढ़ सौ संगीन आरोपों के मुकदमे पंजीकृत हैं साथ ही विकास दुबे के विरुद्ध थाना सिवनी के कार्यालय में घुसकर हत्या करने का भी मामला दर्ज है। सीओ देवेंद्र मिश्र ने अपने पत्र में चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की कारगुजारियों को पत्र के माध्यम से तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को अवगत करा दिया था लेकिन एसओ विनय तिवारी पर कोई कार्यवाही ना होने से कहीं ना कहीं है ।

 

 

CO Devendra Mishra Kanpur

तत्कालीन एसएसपी की भूमिका पर भी सवाल उठना लाजमी है ।देवेंद्र मिश्र ने एसएससी के नाम लिखे पत्र में कुख्यात विकास दुबे और एसओ विनय तिवारी की सांठ गांठ का जिक्र किया था जिसमें विनय तिवारी और विकास दुबे के घनिष्ठ संबंधो का ज़िक्र करते हुए लिखा था कि अगर एसओ पर कार्यवाही नहीं की गई तो भविष्य में यह दोनों किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं ।समय रहते सीओ देवेंद्र मिश्र के पत्र पर संज्ञान लिया गया होता तो आज 8 पुलिस कर्मी शहीद ना हुए होते ।शहीद हुए सीओ की पत्नी और उनकी बेटी द्वारा तत्कालीन एसएससी अनंत देव तिवारी की भूमिका पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।कुख्यात विकास दुबे की धर पकड़ को गठित की गई एसटीएफ टीम में से भी हटा दिया गया है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों के द्वारा संबंधित क्षेत्रों के बैंक एटीएम मॉल में की गई सघन चेकिंग
Next: Etawah News : ब्लॉक क्षेत्र जसवंतनगर में आज कुल 07 कोरोना संक्रमित पाए गए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.