Bihar News : ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम आयोजितo

IMG-20260921-WA0047
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर/वैशाली।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया।

IMG 20260921 WA0047

कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण देते हुए डॉ. सौरव कुमार ने कहा कि मानव समाज में शांति स्थापित करने के लिए दया, करुणा, सहानुभूति और प्रेम की भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के कई देश युद्ध में शामिल हैं, जो मानवता के लिए गंभीर संकट बना हुआ है। युद्ध के माध्यम से कभी स्थायी शांति स्थापित नहीं की जा सकती। युद्ध से केवल मानवता का विनाश होता है। मानव एवं विश्व के कल्याण के लिए शांति के मार्ग पर चलना आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि बिना शांति के किसी भी समाज और देश का विकास संभव नहीं है। आज विश्व में ऐसी परिस्थितियां बनी हुई हैं कि मानव ही मानव का दुश्मन बनता जा रहा है। एक देश दूसरे देश पर आक्रमण कर उसकी संस्कृति, सभ्यता और संसाधनों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जो मानवता के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि शांति के मार्ग से ही न केवल मानव समाज, बल्कि सभी जीव-जंतुओं का कल्याण संभव है। इसलिए हमें हर समस्या का समाधान शांति और संवाद के माध्यम से करने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कई छात्रों ने विश्व शांति एवं मानवता के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुशील कुमार ने किया।

Trending News