Agra न्यूज़ :आगरा के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में राधाष्टमी पर ध्यान और भजन संध्या

IMG-20260920-WA0011
Share News

आगरा, 19 सितंबर 2026। राधा जन्म महोत्सव एवं राधाष्टमी के अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित सभागार में शनिवार को ध्यान एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन, ध्यान, प्राणायाम, मेडिटेशन और राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, एमडी प्रांजल शर्मा, एमडी अपूर्वा शर्मा, एमडी शिवांजल शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा, प्रधानाचार्या अंशु सिंह एवं उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने राधा-कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया।

विद्यालय की एमडी ओशिन शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

IMG 20260920 WA0011

ध्यान और प्राणायाम से कराया मानसिक एकाग्रता का अभ्यास
इस्कॉन मंदिर से पधारे प्रभु अरविन्द ने भजन, ध्यान, प्राणायाम एवं मानसिक एकाग्रता से संबंधित ओजपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को ध्यान और आध्यात्मिक साधना के महत्व से परिचित कराया।

वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रुचिरा ढल ने मेडिटेशन सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मेडिटेशन सत्र में सहभागिता की और इसका अनुभव किया।
विद्यार्थियों ने भजनों से बांधा समां

भजन संध्या के दौरान विद्यालय के शिक्षक हर्षित पाठक, अमन शर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों का कुशलता से संचालन करते हुए भक्ति संगीत को विशेष अनुभूति प्रदान की। भजनों के दौरान उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

पूरे सभागार में भक्ति और आध्यात्मिकता का ऐसा वातावरण बना कि मानो समूचे ब्रज मंडल की आभा यहां एकत्र हो गई हो।
राधा-कृष्ण की झांकी और महारास ने मोहा मन
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी के दर्शन का भी अवसर मिला। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के महारास का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने संबोधन में सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राधाष्टमी के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती है, लेकिन सेंट एंड्रूज स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम विलक्षण एवं अद्वितीय है, जिसे विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न ललित कलाओं में निपुण बनाने में भी सहायक होते हैं।

IMG 20260920 WA0012

शिक्षकों का रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम का रोचक संचालन शिक्षिका भावना दीपक माहेरा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आलोक वैष्णव, जूली दीक्षित, अनुभव बंसल, ऋषभ सिंह, भावना राठौर, एसपी तिवारी, शिखा खंडेलवाल, दिपाली लालवानी, मिनाक्षी, कंगना, स्नेहा सहित विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन तक पूरा विद्यालय परिसर राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगा नजर आया।

Trending News