Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर

जनवाद टाइम्स 20 June 2020
IMG-20200620-WA0005
Share News
       

 

दिलीप कुमार इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इटावा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि सिलाई कढ़ाई महिलाओं के लिए श्रेष्ठ और सहज व्यवसाय है।

IMG 20200620 WA0005

इसमें विकासखंड महेवा, बसरेहर और जसवंत नगर की 200 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
उपायुक्त स्वरोजगार बृज मोहन अम्बेड ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव से पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास मिशन से अभिसरण रणनीति के तहत एक प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20200620 WA0006

इसमें प्रवासी परिवार की 19 महिलाएं, अनुसूचित जाति की 30, दिव्यांग 3, अल्पसंख्यक परिवार की 5 महिलाएं सहित कुल 200 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। यह दस दिवसीय गैर- आवासीय प्रशिक्षण है। इसके उपरांत प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यही महिलाएं सरकारी विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस तैयार करेंगी। इससे एक तरफ शासन के लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अपने गांव-घर में रोजगार सुलभ हो सकेगी।उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कहा कि जीवन में कठिनाइयां हमें बर्बाद करने नहीं आती है बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद करती है। कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उनसे भी ज्यादा कठिन हो।
जिला मिशन प्रबन्धक आजीविका दीपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए रोजगार का अवसर दिया जायेगा।

Post navigation

Previous: यूपी: अनलॉक-1 का 19वां दिन / राज्य में संक्रमण के 15,832 केस, 24 घंटे में 630 मरीज मिले, 23 की मौत; सीएम योगी बोले- कोरोना कलंक नहीं, जांच कराएं
Next: Uttar Pradesh : इटावा पुलिस द्वारा टापॅ 10 अपराधी को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.