Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260401-WA0013(4)
Share News
       

बराटी, वैशाली 

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बराटी थाना में पदस्थापित पीटीसी लवजी प्रसाद संध्या गश्ती के दौरान बराटी बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान बरुआ रेलवे ढाला की ओर से रंदाहा की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल पर पीछे बंधे दो बोरों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो चालक तेज गति से भागने लगा।

भागने के दौरान रंदाहा डिहवारिणी स्थान के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद सशस्त्र बल की मदद से चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार (22 वर्ष), पिता भरत राय, निवासी माईल, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली बताया।

तलाशी के दौरान दोनों बोरों से कुल 160 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल और आरोपी को जब्त कर बराटी थाना लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के

बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर कोर्ट भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: डीएफसीसी की लापरवाही से परेशान किसान, बारिश में जलभराव से पुलिया बनी मुसीबत
Next: Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र
  • Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.