Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में 7.36 करोड़ से बनेगी डबल लेन पीसीसी सड़क और नाला, निर्माण एजेंसी चयनित

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0015
Share News
       

बेतिया, पश्चिमी चंपारण | संवाददाता: मोहन सिंह

पश्चिमी चंपारण के बेतिया शहर में शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत कालीबाग ओपी चौक से जमादार टोला होते हुए मनुआपुल एनएच-727 तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

IMG 20260531 WA0015

बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा इस योजना के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परियोजना के तहत कालीबाग ओपी चौक से जमादार टोला होते हुए मनुआपुल एनएच-727 के समीप ब्यास प्रसाद के घर तक डबल लेन पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा।

महापौर ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 7 करोड़ 36 लाख 61 हजार 619 रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य के लिए एनएनटी डेवलपर्स लिमिटेड का चयन किया गया है। लंबे समय से जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार निर्माण एजेंसी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लगभग 14.74 लाख रुपये की परफॉर्मेंस गारंटी तथा 60.78 लाख रुपये की अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा करनी होगी।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मनुआपुल, जमादार टोला और कालीबाग क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही जलजमाव की समस्या में भी काफी हद तक सुधार होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Post navigation

Previous: प्राकृतिक ‘बॉर्डर’ खत्म होने से बेकाबू हो रहीं हवाएं, पर्यावरण संकट पर ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा की चेतावनी
Next: बिहार न्यूज: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.