Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :भीमनगरी समारोह में उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya बोले – बाबा साहेब के संविधान से ही मिला लोकतांत्रिक अधिकार

जनवाद टाइम्स 16 April 2026
IMG-20260416-WA0028
Share News
       

आगरा। डॉ. B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी समारोह आयोजन समिति द्वारा जीआईसी मैदान में आयोजित 31वीं भीमनगरी में हजारों अनुयायियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मैदान में जय भीम और नमो बुद्धाय के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन थाईलैंड से आए भंते Phra Amanat Intitecho ने बौद्ध वंदना के साथ किया। इस अवसर पर धम्म दीप, धम्म उज्ज्वल, भंते चंद्र बोधि, आनंद रत्न, सिद्धार्थ बोधि और विख्खू शीलानंद ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महल के स्वरूप का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन समिति के संयोजक राहुल सागर ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya को नीली पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और उन्हें तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

IMG 20260416 WA0037

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि यदि बाबा साहेब का संविधान नहीं होता तो आज देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था इतनी मजबूत नहीं होती। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री S. P. Singh Baghel ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र — शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो — आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
गिन्नी माही के गीतों पर झूमे लोग

IMG 20260416 WA0029 scaled

संगीत संध्या में विश्व प्रसिद्ध पंजाबी लोकगायिका Ginni Mahi ने अपने गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब को नमन किया। इसके बाद उन्होंने “मैं फैन बाबा साहेब दी”, “जय जय जय भीम” और “भीमराव अंबेडकर जी हमें सारे हक दिला गए” जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। दर्शकों की मांग पर उन्होंने लोकप्रिय गीत “मैं फैन बाबा साहेब दी” को दोबारा भी गाया।

आज होंगे 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि 16 अप्रैल को बौद्ध रीति-रिवाज से दहेज रहित 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। सौ घोड़ों पर सवार सौ दूल्हों की बारात तहसील चौराहे से निकलकर जीआईसी मैदान पहुंचेगी। वहीं शाम को संगीत संध्या में गायक अनुज जाटव पियावली और देवीराम पप्पू अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Chandrashekhar Azad Ravan के शामिल होने की भी संभावना है।

सुरक्षा और व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद
उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल, 112 की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड तैनात रही। समता सैनिक दल के स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभाली।

Post navigation

Previous: Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर
Next: Etawah News: जैनपुर नागर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.