Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास

वैशाली की साबरीन परवीन ने 492 अंक के साथ बिहार मैट्रिक 2026 में टॉप कर इतिहास रच दिया, गांव में खुशी का माहौल।
जनवाद टाइम्स 30 March 2026
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
महुआ, वैशाली (बिहार)
30 मार्च 2026

महुआ । बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में वैशाली जिले की बेटी साबरीन परवीन ने 492 अंक प्राप्त कर टॉपर बनकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। महुआ अनुमंडल के चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत छोराही गांव की रहने वाली साबरीन ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

साबरीन परवीन बिहार मैट्रिक टॉपर 2026

साबरीन परवीन के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे वैशाली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव में जश्न का माहौल है और लोग उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

साबरीन ने सीमित संसाधनों के बावजूद गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की और बिना किसी बड़े कोचिंग के यह सफलता प्राप्त की। उनके पिता मोहम्मद सज्जाद पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में टायर पंचर बनाने का कार्य करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी साबरीन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साबरीन परवीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post navigation

Previous: वैशाली दयालपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026: एनएसएस कार्यक्रम में स्वच्छता और जागरूकता पर जोर
Next: बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.