Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Education
  • Vaishali

वैशाली राजापाकर में मार्कशीट वितरण 2026: वार्षिक परीक्षा के बाद छात्रों में खुशी की लहर, 100% रहा रिजल्ट

राजापाकर, वैशाली में वार्षिक परीक्षा के बाद मार्कशीट वितरण किया गया, जिसमें सभी छात्र सफल रहे और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
राजापाकर में छात्रों को मार्कशीट वितरण 2026

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
30 मार्च 2026 (सोमवार)

राजापाकर । शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के उपरांत कॉपियों के मूल्यांकन के बाद सोमवार को छात्रों के बीच मार्कशीट का वितरण किया गया।

राजापाकर में छात्रों को मार्कशीट वितरण 2026

मार्कशीट प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई छात्र-छात्राएं अपने परिणाम देखकर उत्साहित नजर आए और एक-दूसरे के साथ अपनी खुशी साझा करते दिखे।

पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि जो छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहते हैं, उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि अनियमित छात्रों के अंक अपेक्षाकृत कम आए हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि कक्षा 8 के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होने के बाद अपने पोषक क्षेत्र के उच्च विद्यालयों में नामांकन लेंगे। अधिकतर छात्र पास के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश लेते हैं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) जारी किए जाएंगे, जिसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उनका नामांकन हाई स्कूल में कराया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, हरिनंदन कुमार, राजेश कुमार, बिंदु कुमारी, रीता कुमारी, गीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, प्रेमशिला देवी आदि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: वैशाली में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी 2026: राजापाकर विद्यालय में अभिभावकों ने उठाई शिक्षक व पुस्तक की समस्या
Next: वैशाली दयालपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026: एनएसएस कार्यक्रम में स्वच्छता और जागरूकता पर जोर

 

राशिफल

News Archive

Ambedkar Nagar Sarson Madai Vivad
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
1774878721877
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
Vaishali ANM Asha Retirement Farewell 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध

जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी
  • बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ
  • वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान
  • बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध
  • वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d