Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0039
Share News
       

ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में 8 वर्षीय मासूम प्रज्ञा की हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

गुरुवार को जाटव समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, रूप सिंह सोनी, बच्चूसिंह कैथ तथा विनोद कुमार आनंद ने पूर्व मंत्री और आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के साथ सिद्धार्थनगर पहुंचकर मृतका प्रज्ञा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

IMG 20260326 WA0039

मुलाकात के दौरान जाटव समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. धर्मेश तथा समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को प्रज्ञा की हत्या से जुड़ी पूरी घटना की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

IMG 20260325 163928

समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की और उम्मीद जताई कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलेगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज को ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post navigation

Previous: UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
Next: Agta News : मानव जीवन के मूल आधारस्तंभ: शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता — डॉ प्रमोद कुमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.