Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0014
Share News
       

आज दिनांक 25 मार्च 2026 को डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह एवं पीजी से यूकेजी तक के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री माधव गोयल जी (प्रोपराइटर फिजिक्स वाला, आगरा), श्री अमित अग्रवाल जी(सेंटर हेड फिजिक्स वाला), स्कूल चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल जी, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी,वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल जी, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल जी एवं वेद मित्तल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

IMG 20260326 WA0014

कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को ट्रॉफी, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है तथा बच्चों को जीवन में ईमानदारी, अनुशासन एवं परिश्रम के मार्ग पर चलना चाहिए।

स्कूल डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने कहा कि विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता रहेगा और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा।
वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल जी ने बच्चों को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयास करने एवं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20260326 WA0010

डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी ने बच्चों को अनुशासन, नियमितता एवं कठिन परिश्रम के महत्व को समझाते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती नूपुर सिंघप्रधानाचार्याल जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन भूमिका शिशोदिया ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूनम, रिचा, शिवांगी, वंदना, अनु, निशा, शिखा, संध्या, रानी, साक्षी , तान्या, मयंक, सौरव, धर्मेश, चंद्रजीत, राजीव, पलक एवं गीता का विशेष सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Next: Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.