अम्बेडकरनगर के शंकरपुर वर्जी गांव में रामचरित मानस अखंड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

अम्बेडकरनगर के शंकरपुर वर्जी गांव में रामचरित मानस अखंड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन
Share News

UP News । आलापुर । अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर वर्जी स्थित योधी ब्रह्मबाबा स्थान पर गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर रामचरित मानस अखंड पाठ एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।

अम्बेडकरनगर के शंकरपुर वर्जी गांव में रामचरित मानस अखंड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

रामचरित मानस पाठ के समापन के उपरांत शनिवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान से यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ को पंडित विद्यानन्द मिश्रा एवं ओम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शशिकांत मिश्रा सहित ग्रामवासी रहे।

दोपहर में रामायण की सामूहिक आरती आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

भंडारे के सफल आयोजन में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फूलचंद्र, भाजपा नेता भंवरनाथ विश्वकर्मा, रोजगार सेवक विपुल कुमार, राम सम्हार प्रजापति, दुर्गा प्रसाद मिश्र, गायक अजय सैनी, सूर्य कुमार श्रीवास्तव, महेश मिश्र, चंद्रभान मिश्र, डॉ. गुलाबचंद यादव, लेखक सुभाषचंद्र मिश्र, राधेश्याम मिश्र, आशुतोष मिश्र, संस्कार मिश्र, दिलीप मिश्र, विवेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Trending News