वैशाली विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में 10 दिवसीय ‘मशरूम ग्रोवर’ आरपीएल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
वैशाली विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में 10 दिवसीय ‘मशरूम ग्रोवर’ आरपीएल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
Bihar News । हाजीपुर । वैशाली
विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली में दिनांक 18 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मशरूम ग्रोवर’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के मार्गदर्शन में डॉ. कविता वर्मा, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कौशल प्रमाणन को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर विकसित करना तथा किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए सतत आय के साधन उपलब्ध कराना रहा।

समापन समारोह में डॉ. पी.पी. सिंह (अध्यक्ष, टीसीए ढोली), डॉ. विपिन कुमार (प्रक्षेत्र प्रमुख, पूसा), डॉ. अनीश पांडा (सहायक प्रोफेसर, उद्यान) तथा श्री अमित कुमार (सहायक नियंत्रक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मशरूम प्रदर्शन इकाई का अवलोकन किया और प्रशिक्षुओं से संवाद कर कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, दीपक कुमार एवं मोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।