Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेतिया नगर निगम के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को, साढ़े पाँच करोड़ राजस्व लक्ष्य तय : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 28 February 2026
बेतिया नगर निगम के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को, साढ़े पाँच करोड़ राजस्व लक्ष्य तय : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Share News
       

Bihar News । बेतिया । पश्चिमी चंपारण

बेतिया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं राजस्व बढ़ोतरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बेतिया नगर निगम के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को, साढ़े पाँच करोड़ राजस्व लक्ष्य तय : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग साढ़े पाँच करोड़ रुपये राजस्व वाले सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को अनिवार्य रूप से करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से नगर निगम की आय में वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई है।

बेतिया नगर निगम के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को, साढ़े पाँच करोड़ राजस्व लक्ष्य तय : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

बैठक में यह भी तय किया गया कि होली पर्व समाप्त होते ही नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों की व्यापक सफाई अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि जलजमाव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

बेतिया नगर निगम के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को, साढ़े पाँच करोड़ राजस्व लक्ष्य तय : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

इसके अलावा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप खुले में मांस एवं मछली बिक्री पर कार्रवाई करने तथा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए पीठ पर रखकर छिड़काव करने वाली मशीन की खरीद एवं सभी वार्डों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

बैठक में शहर के प्रमुख स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत ऐतिहासिक काली बाग मंदिर, बस स्टैंड, शहीद पार्क, टाउन हॉल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ झिलिया पार्क एवं सामुदायिक भवन निर्माण तथा बानुछापर नाला की पूर्व स्वीकृत योजनाओं को तेज गति से पूरा कराने का निर्णय लिया गया।

Post navigation

Previous: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया
Next: वैशाली विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में 10 दिवसीय ‘मशरूम ग्रोवर’ आरपीएल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.