Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर के शारदा ज्ञान निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित

जनवाद टाइम्स 28 February 2026
राजापाकर के शारदा ज्ञान निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर । वैशाली (बिहार)

बिहार के वैशाली जिले अंतर्गत राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा स्थित शारदा ज्ञान निकेतन विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने वैज्ञानिक मॉडल और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राजापाकर के शारदा ज्ञान निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण, कृषि संयंत्र, वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ज्वालामुखी मॉडल, एयरपोर्ट संरचना, क्रॉप सेविंग तकनीक तथा इसरो से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने काफी सराहा।

राजापाकर के शारदा ज्ञान निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित

वहीं आयोजित बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने पानीपुरी, बर्गर, टिक्की चाट, आइसक्रीम, चाऊमीन, छोले भटूरे, नूडल्स एवं कोल्ड ड्रिंक्स के स्टॉल लगाए। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने व्यंजनों का आनंद लिया।

राजापाकर के शारदा ज्ञान निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, पंचायत सचिव अनिल कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और छात्रों द्वारा तैयार मॉडलों की जानकारी विस्तार से प्राप्त की।

विद्यालय निदेशक अमरेश सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं बाल मेला शिक्षा और मनोरंजन का समन्वित उत्सव है, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

Post navigation

Previous: Agra News :जातिवाद मानव-निर्मित सामाजिक असमानता: डॉ प्रमोद कुमार का विश्लेषण
Next: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.