Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :आगरा में होगा प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य करेंगे उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 6 February 2026
20260204_213353
Share News
       

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ओर से प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 30 मार्च को होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा।

बुधवार को धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस में आयोजित उद्घोषणा समारोह में मण्डल पदाधिकारियों ने सम्मेलन का पोस्टर जारी किया। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहकर व्यापारियों को संबोधित करेंगे।

IMG 20260204 150243 1

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा प्रदेश भर के 472 व्यापारियों को विभिन्न पदों की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जिला प्रभारी राकेश गोयन ने जानकारी दी कि सम्मेलन के साथ विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें व्यापारी संवाद के माध्यम से समस्याओं और समाधान पर चर्चा होगी।

बोदला बाजार कमेटी अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने बताया कि एमएसएमई सत्र में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन और प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा लाफ्टर चैम्पियन प्रताप सिंह फौजदार अपने प्रेरक एवं रोचक उद्बोधन से व्यापारिक माहौल पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के समापन पर लक्की ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदू संस्कृति संरक्षण और समाज की एकजुटता पर जोर
Next: राजापाकर प्रखंड की सभी पंचायतों में तीसरे चरण का फार्मर रजिस्ट्रेशन तेज, कैंप लगाकर हो रहा पंजीकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.