Bihar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से अभिराज स्वीट्स दुकान क्षतिग्रस्त, करीब दो लाख का नुकसान

Bihar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से अभिराज स्वीट्स दुकान क्षतिग्रस्त, करीब दो लाख का नुकसान
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली

राजापाकर थाना क्षेत्र के पनसल्ला चौक पर बीती रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से अभिराज स्वीट्स नामक मिठाई दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुआ, जब एक अनियंत्रित वाहन सीधे दुकान में जा घुसा।

IMG 20260117 WA0008

दुकान संचालक रज्जू साह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान में सो रहे कारीगर विजय कुमार और धर्मेंद्र राय की नींद खुल गई। दोनों ने वाहन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज गति से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

IMG 20260117 WA0009

घटना की सूचना तुरंत चौकीदार के माध्यम से स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही राजापाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दुकानदार के अनुसार हादसे में दुकान के तीन महंगे काउंटर समेत अंदर रखा सारा सामान टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Trending News