संवाददाता : रिषिपाल सिंह
Etawah News । इटावा
इटावा में रविवार को आयोजित इटावा मैराथन का आयोजन अत्यंत सफल और ऐतिहासिक रहा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने भी कार्यक्रम की गरिमामयी शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर प्रशांत राव चौबे, जितेंद्र जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह, शिपू चौधरी, आयुष राज, प्रेमदास कठेरिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैराथन के आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्कार गुप्ता (नगर मंत्री, ABVP) एवं चित्रा परिहार ने संयुक्त रूप से किया।

मैराथन में 2400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें इटावा सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 60 जिलों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मैराथन परिणाम : पुरुष वर्ग
प्रथम – रवि यादव
द्वितीय – मोहित यादव
तृतीय – श्रीकांत यादव
महिला वर्ग
प्रथम – ईशा
द्वितीय – पूनम
तृतीय – काजल
कार्यक्रम में पैरा एथलीट्स की भी सराहनीय भागीदारी रही, जिनमें मोहित परमार, प्रांसी, संगम और शिवाकांत शामिल रहे। आयोजकों ने इसे युवाओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
इस आयोजन को सफल बनाने में इटावा हेल्प डेस्क के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें ऋतिक कठेरिया, ऋषभ द्विवेदी, अक्षय द्विवेदी, सुखशांत पांडेय, हरसू शाक्य, कृष्ण कुशवाहा, प्रबल भदौरिया, पीयूष, सैंडी यादव, निखिल अवस्थी और जय सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर मंत्री संस्कार गुप्ता, संगठन मंत्री सोमू जी और सत्यम दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।