Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह

जनवाद टाइम्स 4 January 2026
वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली।
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा के परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक तेज नारायण राय के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई शिक्षाविद, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षक तेज नारायण राय को बुके, माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षक तेज नारायण राय का विद्यालय में कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया और शिक्षकों व छात्रों के साथ उनका व्यवहार हमेशा मधुर रहा।

वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह

उन्होंने कहा कि समय पालन, नियमित विद्यालय आना और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना उनकी विशेष पहचान रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने किया।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तेज नारायण राय एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं अनुशासित शिक्षक रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने से विद्यालय परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित वकील राय, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, राजकुमार राय, सोनेलाल राय, पवन यादव, सिकंदर पंडित, धर्मवीर सिंह, अरविंद कुमार, संजय कुमार समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज : बैकुंठपुर में कारिख बाबा के भक्त के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Next: Bihar News: दो एसबीआई एटीएम काटकर चोरी, पखवाड़े बाद भी पुलिस के हाथ खाली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.