Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में उन्नति फाउंडेशन की जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप, छात्रों को रोजगार से जोड़ने की पहल

जनवाद टाइम्स 4 January 2026
Bihar News: Unnati Foundation organizes job-oriented workshop at BMD College, Dayalpur, an initiative to connect students with employment opportunities.
Share News
       

संवादाता राजेंद्र कुमार

दयालपुर / वैशाली
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में उन्नति फाउंडेशन द्वारा जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना एवं आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना है।

IMG 20260104 WA0030
कार्यक्रम के दौरान उन्नति फाउंडेशन के प्रशिक्षक राजेश कुमार ने छात्रों को वर्कशॉप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक करियर के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्नातक स्तर के सभी छात्रों के लिए जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप को अनिवार्य किया गया है।
उन्नति फाउंडेशन के प्रशिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि यह 30 दिवसीय वर्कशॉप छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें जॉब के लिए योग्य बनाएगी। वर्कशॉप में भाग लेने वाले छात्रों का इंफोसिस कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया जाएगा, जिससे छात्रों को रोजगार पाने का सीधा अवसर मिलेगा।
उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज के समय में एआई, चैटजीपीटी और आधुनिक संचार तकनीकों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। यह फाउंडेशन छात्रों को कुशल एवं प्रशिक्षित बनाकर कंपनियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।Bihar News: Unnati Foundation organizes job-oriented workshop at BMD College, Dayalpur, an initiative to connect students with employment opportunities.

कार्यक्रम में प्रोफेसर रवी चंद्रन, प्रोफेसर सौरभ कुमार, प्रोफेसर रविरंजन कुमार, प्रोफेसर राकेश कुमार सहित महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, कई मामलों का हुआ मौके पर निपटारा
Next: Bihar News : तीन दिनों से लापता वृद्ध की गन्ना के खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.