Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews प्रतिदिन संचालित स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को मिल रहा त्वरित व सुलभ न्याय

जनवाद टाइम्स 31 December 2025
BiharNews: The permanent Lok Adalat (People's Court) operating daily is providing quick and accessible justice to the common people.
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम, 1987 के अंतर्गत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों का गठन किया गया है। इसी क्रम में पश्चिम चंपारण जिले में स्थायी लोक अदालत सफलतापूर्वक कार्यरत है, जो प्रतिदिन (अवकाश को छोड़कर) आम नागरिकों को त्वरित न्याय प्रदान कर रही है।

BiharNews: The permanent Lok Adalat (People's Court) operating daily is providing quick and accessible justice to the common people.
इस संबंध में स्थायी लोक अदालत, पश्चिम चंपारण के चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरल, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े छोटे-छोटे विवादों का समाधान आपसी सुलह के माध्यम से कर नागरिकों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत दी जा रही है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थायी लोक अदालत का लाभ उठाएं।
स्थायी लोक अदालत में संजय कुमार एवं राणा प्रताप सिंह सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। यह अदालत प्रत्येक कार्य दिवस में नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहती है।
चेयरमैन ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में परिवहन, वाहन चालान, डाक सेवा, बिजली, पानी, बैंकिंग, अस्पताल, बीमा, शैक्षणिक संस्थान, नगर निकाय सहित अन्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का निपटारा किया जाता है। इन मामलों को नियमित न्यायालय में जाने से पहले आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाता है और मामला किसी संगीन अपराध से संबंधित नहीं होता है, तो स्थायी लोक अदालत को उस विवाद का निर्णय देने का विधिक अधिकार प्राप्त है। इससे नागरिकों का समय और खर्च दोनों की बचत होती है।

BiharNews: The permanent Lok Adalat (People's Court) operating daily is providing quick and accessible justice to the common people.
पश्चिम चंपारण जिले में स्थायी लोक अदालत एडीआर बिल्डिंग (ग्राउंड फ्लोर कोर्ट रूम एवं फर्स्ट फ्लोर), सिविल कोर्ट परिसर, बेतिया में संचालित है। आम नागरिक यहां जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान हेतु आवेदन कर त्वरित न्याय का लाभ उठा सकते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News : वैशाली के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का DM के निर्देश पर BDO और CO ने निरीक्षण किया
Next: BiharNews वर्ष 2025 पश्चिम चंपारण में मीडिया उत्पीड़न का काल रहा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.