Bihar News ऐतिहासिक चंद्रावत नदी के किनारे बने संत घाट मंदिर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के साथ दो गेट का भी होगा निर्माण: गरिमा

Bihar News: To ensure the security of the Sant Ghat temple located on the banks of the historic Chandravat river, a boundary wall and two gates will also be constructed: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पर्यटनिक उद्देश्य से महत्वपूर्ण स्थानीय धरोहरों को सुरक्षित और सुसज्जित बनाया जाना मेरी उच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में ऐतिहासिक चंद्रावत नदी के किनारे बने संत घाट मंदिर की चहारदीवारी के साथ दो गेट का निर्माण कराया जाएगा।Bihar News: To ensure the security of the Sant Ghat temple located on the banks of the historic Chandravat river, a boundary wall and two gates will also be constructed: Garima

नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में इसकी निविदा जारी कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के आधार इस महत्वपूर्ण योजना नियमानुसार पूरी की जाएगी। इसके साथ ही इसके औचित्य और महत्व की चर्चा करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बताया जाता है कि दुर्लभ स्थापत्य और वास्तुकला की दृष्टि से यह रमणीक मंदिर का आज बहुत महत्वपूर्ण है। जिसका निर्माण 1826 ई.में कराया जाना बताया जाता था। नदी के तट पर एक स्नान गृह का भग्नावशेष है, यहां बेतिया राज की महारानी स्नान करने आती थी। मंदिर में रामजी, सीता माता व लक्ष्मण जी की मूर्तियां हैं। बगल में ही शिव जी का एक छोटा मंदिर है।

Bihar News: To ensure the security of the Sant Ghat temple located on the banks of the historic Chandravat river, a boundary wall and two gates will also be constructed: Garima पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरैयामन के मार्ग में अवस्थित यह स्थान भी बेहद ही रमणीक है, जहां हर साल के छठ महापर्व के समय श्रद्धालु लोगों का विशाल जनसमूह जमा होता है। इस निविदा के पूरी होने के बाद भी पर्यटन के मानचित्र पर इस स्थान और उसके महत्व को उजागर करने से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी शीघ्र ही अमल किया जाएगा।

Trending News