Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews चम्पारण रेंज के सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए डीआईजी हर किशोर राय

जनवाद टाइम्स 25 November 2025
BiharNews चम्पारण रेंज के सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए डीआईजी हर किशोर राय
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
चम्पारण रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) हरकिशोर राय ने 22 नवंबर 25 को अपने कार्यालय कक्ष में मोतिहारी, बेतिया और बगहा जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साईबर डीएसपी एवं ट्रैफिक डीएसपी के साथ विधान-व्यवस्था और लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और माफिया नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

BiharNews चम्पारण रेंज के सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए डीआईजी हर किशोर राय

बैठक में डीआईजी हरकिशोर राय ने निर्देश दिया कि रेंज के सभी थानों में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और प्रतिदिन उसकी समीक्षा की जाए। उन्होंने गंभीर अपराध जैसे हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि 109 BNS (पूर्व 307 IPC) सहित गंभीर धाराओं में नामजद आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए।

बैठक में भू-माफिया और शराब माफिया पर विशेष कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रत्येक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कम से कम पाँच भू-माफिया और पाँच शराब माफिया की पहचान कर उनके विरुद्ध लंबित मामलों का निष्पादन, ट्रायल में तेजी और उनकी संपत्ति का आकलन कर 107 BNSS एवं PMLA के तहत संपत्ति जब्ती प्रस्ताव भेजने को कहा गया।BiharNews चम्पारण रेंज के सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए डीआईजी हर किशोर राय

इसके अलावा, डीआईजी राय ने क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिस टीमों की निरंतर निगरानी रखने और जनसंपर्क तथा व्यवहार में सुधार की जरूरत पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा—
“अपराधियों के प्रति सख़्ती और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबित मामलों का त्वरित निपटारा कानून व्यवस्था को मजबूत करेगा।”

चम्पारण रेंज में आने वाले दिनों में इस समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कार्रवाई और निगरानी और अधिक सख़्त और प्रभावी होने की उम्मीद है।

Post navigation

Previous: Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के बेरई  पंचायत एवं रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया
Next: BiharNews परवरिश योजना से मासूमों के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.