Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा अभियोजन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 20 November 2025
Bihar News District Magistrate Vaishali reviews pending prosecution cases
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार 

हाजीपुर /वैशाली

जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अभियोजन से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्पीडी ट्रायल से जुड़े मामलों सहित अन्य सभी लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।IMG 20251120 WA0033

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी से मामलों के निष्पादन में आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे।

जिला पदाधिकारी ने पुलिस पदाधिकारियों को आरोप गठन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने, अभियुक्तों की समय पर अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अभियोजन साक्ष्यों को बिना विलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

सिविल सर्जन वैशाली को भी निर्देशित किया गया कि सभी मामलों से संबंधित इंजरी रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराई जाए ताकि लंबित मामलों के निष्पादन की गति तेज की जा सके।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि स्पीडी ट्रायल से जुड़े कुल 47 मामले अब भी लंबित हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों का निपटारा त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इसके अतिरिक्त पोक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, उत्पाद अधिनियम तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों की अलग से विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन संवेदनशील और गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।Bihar News District Magistrate Vaishali reviews pending prosecution cases

इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता वैशाली, विभागीय जांच अधिकारी, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, मुख्य अभियोजक, अपर मुख्य अभियोजक, सहायक अभियोजक तथा अभियोजन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News फेसबुक लाइव के माध्यम से मुख्यमंत्री / सांसद /विधायक तथा महिलाओं के विरुद्ध गाली-गलौज एवं अश्लील /आपत्तिजनक बातें वायरल करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार 
Next: Bihar News-प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.