Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित
  • Breaking News

Bihar News परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 7 July 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी,रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ, आइसीडीएस, श्रीमती नीना सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।Bihar News परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित

जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में चाईल्ड हेल्प लाइन, चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन, परवरिश योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, वृहत आश्रय गृह, बालिका गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पर्यवेक्षण गृह सहित एनसीपीसीआर से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुयी।

समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार ने बताया कि परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही अन्य चिन्हित बच्चों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जायेगा। चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन के तहत 119 बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है था उन्हें शीघ्र ही लाभान्वित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि परविरश योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना के क्रियान्वयन में तत्परता दिखायी जाय। 563 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है, यह अच्छी बात है। शेष चिन्हित बच्चों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन के तहत चिन्हित 119 बच्चों को अविलंब लाभान्वित किया जाय। बच्चों के लिए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था के साथ ही उनके अभिभावकों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाय।Bihar News परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित

उन्होंने निर्देश दिया कि बालगृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान तथा पर्यवेक्षण गृह का विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कुमारबाग में निर्माणाधीन वृहत आश्रय गृह का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु नियमित रूप से अनुश्रवण एवं समीक्षा की जाय।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले लाभार्थियों को चाबी का किया गया वितरण
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : पीड़ित के जमीन पर पैमाइश करने लिए कानूनगो ने फोन पर मांगा रिश्वत ऑडियो हुआ वायरल

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d