Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानसार शहर में वांछित चल रहे अभियक्तो के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। थानाध्यक्ष लालकुर्ती के कुशल मार्गदर्शन में थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा 09 फरवरी को थाना गंगानगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 22/2021 धारा 307 भादवि में वांछित चल रहे। अभियुक्त यश सिवाच उर्फ गोलू पुत्र नोबिल सिवाच निवासी ग्राम रजपुरा थाना गंगा नगर मेरठ को घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वांछित चल रहे व फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। और कानून व्यवस्था कायम रख सके।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स