Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: नव वर्ष पर गरीबों के साथ बाटी खुशियां।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज रोबिन हुड आर्मी संस्था ने खिर्वा रोड पर गरीब लोगो के साथ नव वर्ष की खुशियां बाटी। संस्था के द्वारा इन गरीब लोगो खाने पीने का सामान वितरित किया गया। और उनके जरूरत की कुछ और चीजों का भी वितरण किया गया। संस्था के द्वारा शहर में रहने वाले लोगों के साथ शहर से गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जो गरीब लोग रहते हैं उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसलिए समय समय पर इनके पास जाकर इनको जरूरत की चीजे उपलब्ध कराई जाती है।

संस्था के सदस्यों ने लाचार लोगो को अपने हाथो से खाना खिलाया। समय समय पर संस्था के द्वारा अलग से अभियान चलाया जाता है। संस्था की तरफ से अनगिनत लोगो को खाना भी खिलाया जाता है। महिलाओं के लिए भी कार्य भी किया जाता है।व्रक्षारोपण भी करते हैं। मेरठ शहर में कुछ संस्थाएं गरीबों के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रही है। कुछ संस्थाएं गरीबों के शिक्षा पर जोर दे रही है। कुछ गरीबी दूर करने में मदद कर रही है। मेरठ शहर में देखा गया है की काफी लोग मंदिर के आस पास व नालों के किनारे झोपड़ पट्टी बांध कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी जगह में जीवन यापन करना कितना कठिन होता है। यह बात हर कोई नही समझ सकता है। जैसे की ऐसी जगह पर बच्चे और बड़े भी स्वस्थ नही रह सकते है।

स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन ने कपड़े और खाने का वितरण किया 

Meerut News: Happy New Year with the poor.

स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन ने शरणार्थी कैम्प के बच्चों को कपड़े और खाने का वितरण किया। संस्था के द्वारा आज इन गरीब लोगो के नया साल भी मनाया गया। उनके साथ वो खुशी बाटी जिस खुशी से यह लोग महरूम रहते है। संस्था के सदस्यों ने अपने हाथो से बच्चो को खाना खिलाया। इस माहौल को देखकर इन लोगो के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। जिससे वो काफी समय से महरूम थे। संस्था का एक ही लक्ष्य था कि इस ठिठुरती हुई सर्दी में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न होने पाए और गरीब छोटे बच्चे सर्द हवाओं से बीमार न हो। निधि गुप्ता जी ने बताया कि संस्था के झोपड़ पट्टी व सड़क किनारे रहने वाले, मंदिर के पास भीख मांगने वाले बच्चो को रैन बसेरों में ही शिक्षा दी जाती है। जिससे की उनका भविष्य सुरक्षित रखा जा सके। सर्दी गर्मी बरसात के मौसम में इन गरीब लोगो को कपड़े वितरित किए जाते है। और संस्था के द्वारा ही इन लोगो को समय समय पर खाने के लिए राशन उपलब्ध कराया जाता है। साथ उनमें से कुछ महिलाओं और लड़कियों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। महिलाओं की सुरक्षा हेतु भी विशेष अभियान चलाया जाता है। ताकि समाज में रख कर इनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। सभी अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स